Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• महा विष्णु यज्ञ के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुडिसेमर स्थित सतत वाहिनी नदी तट के प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में आयोजित महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण के प्रथम दिन सुबह लगभग 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में यजमान डोमन कुशवाहा, भगवान यादव, रामजन्म कुशवाहा, विद्यानंद यादव, विजय चौरसिया, कमलेश पाल, राजकुमार कुशवाहा के साथ पूर्व विधायक हरिराम चेरो सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा डीहवार से सटे छठ घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर जयकारों के बीच यज्ञशाला पहुंचकर कलश की स्थापना की।

यज्ञ के दौरान प्रवचन, रासलीला और भंडारे का आयोजन

आयोजक बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी ने बताया कि सर्वमंगल की कामना से स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी बार यह महा विष्णु यज्ञ व नवाह पारायण आयोजित किया गया है। कलश यात्रा यज्ञशाला से निकलकर मुडिसेमर मार्ग, मां काली मंदिर रोड, बैंक रोड, सब्जी मंडी, साहू चौक, हवाई गली, हलवाई चौक होते हुए भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान से सटे छठ घाट पहुंची, जहां बाहर से आए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद जल स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, रात्रि में रासलीला तथा विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जबकि यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस व यज्ञ समिति के कार्यकर्ता मुस्तैदी से व्यवस्था संभालते रहे।





Top