Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  रामबाबू संवाददाता

• वसूली के लिए घर से निकले सब्जी विक्रेता का शव जंगल में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी जंगल में एक अधेड़ व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजदेव कुशवाहा (50) पुत्र अजुपा सिंह निवासी कुंडाडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजदेव सब्जी बेचने का कार्य करते थे और दोपहर में वसूली के लिए घर से निकले थे। आश्रम मोड़-दुद्धी मार्ग से अंदर जंगल में उनका शव पड़ा मिला, जबकि शव से करीब 30 मीटर दूर सड़क किनारे उनकी बाइक खड़ी मिली। मौके पर मिले साक्ष्यों के अनुसार मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान पाए गए हैं, वहीं सिर और पैरों को पत्थर से कुचले जाने के भी संकेत मिले हैं।

• हत्या के बाद शव घसीटकर जंगल में फेंकने की आशंका

वन विभाग की टीम ने जंगल मार्ग से गुजरते समय शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद शव को घसीटकर जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों के साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





Top