Breaking News
रक्षाबंधन पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान     |     रक्षाबन्धन पर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, मिठाई के कई नमूने जांच के लिए भेजे     |     कोयला लदा ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• रॉबर्ट्सगंज में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस बल की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

• आमजन और व्यापारियों से संवाद कर दिलाया सुरक्षित माहौल का भरोसा

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन एवं व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण का भरोसा दिलाया। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहेगा और असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोनभद्र पुलिस ने नागरिकों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।





Top