Breaking News
रक्षाबंधन पर सोनभद्र पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान     |     रक्षाबन्धन पर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, मिठाई के कई नमूने जांच के लिए भेजे     |     कोयला लदा ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटा     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

दुद्धी/सोनभद्र। कनहर डैम से प्रभावित परिवारों की भूमि, पुनर्वास एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कनहर एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान और प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

• गांवों में पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे राजस्व और कनहर विभाग के अधिकारी

राजस्व एवं कनहर विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की भूमि रजिस्ट्री, सत्यापन, पुनर्वास एवं अन्य समस्याओं को सुनेंगे और यथासंभव स्थानीय स्तर पर उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे। डूब क्षेत्र के अवशेष 252 परिवारों को पुनर्वास पैकेज उपलब्ध कराने के लिए सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नहर निर्माण के लिए कृषकों की भूमि क्रय से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर जोर दिया गया। कनहर डैम के शेष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। स्थानीय नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त स्थल पर पुल निर्माण की संभावनाओं का सर्वेक्षण कराने को कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों तक सीधी पहुंच बनाकर उनके लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान उसकी प्राथमिकता है।





Top