Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

चोरी के सामान के साथ कोड़ार-नक्तू मार्ग से पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजपुर(सोनभद्र)। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित एक अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया।

गुरुवार की सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व एवं तत्काल के कई मुकदमों में वांछित उमेश कुमार पुत्र रामलखन निवासी डोडहर, नक्तू के कोड़ार मार्ग के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उमेश कुमार को तीन लोहे के एंगल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं और उसका आपराधिक इतिहास भी है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल सुंदरम शामिल रहे।





Top