Breaking News
रिटायर्ड कर्मचारी को मिला न्याय, बीमा कंपनी से दिलाए 1.55 लाख रुपये     |     12 साल पुराने मारपीट के मामले में दो दोषियों को 5-5 साल की कैद     |     पंचायत महोत्सव में ग्राम स्वावलंबन से प्रदूषण पीड़ितों के मुआवजे तक पर मंथन     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बहनों ने तिलक लगाकर बांधी राखी, भाइयों ने जीवनभर रक्षा का लिया संकल्प

बीजपुर(सोनभद्र)। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन इलाके में बड़े उत्साहपूर्वक शुक्रवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और मुंह मीठा कराकर उनकी दीर्घायु, सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

• राखी और मिठाइयों की खरीदारी को बाजारों में रही चहल-पहल

रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही बाजारों में काफी चहल-पहल रही। भाइयों ने बहनों को उपहार देने के लिए तैयारियां कीं, जबकि बहनों ने भी तरह-तरह की राखियां और मिठाइयां खरीदीं। महिलाओं के लिए निःशुल्क रोडवेज बसों में एक दिन पहले से ही भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं बाजारों और सड़कों पर पूरे दिन त्योहार के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन जारी रहा।





Top