Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शीतला मंदिर परिसर में मूर्ति, शिखर और धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

रामपुरबरकोनिया(सोनभद्र)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली, जबकि मूर्ति को नाली में फेंके जाने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचाने, घंटे और धार्मिक झंडों को उखाड़कर खेत में फेंकने की शिकायत की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताई।

• पुलिस ने शुरू की जांच, जिम्मेदारों की तलाश जारी

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Top