Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घर-घर जाकर हाईब्रिड धान बीज के नाम पर संदिग्ध बीज बेचने का आरोप, जांच की उठी मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र में किसानों को कथित रूप से नकली धान बीज बेचे जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के कई बीज विक्रेताओं ने थाना पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में सत्येंद्र कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, रघुराज मेहता, कालिका प्रसाद, विनय कुमार और संजय कुमार शामिल हैं। आरोप है कि कुछ लोग गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों को हाईब्रिड धान बीज बताकर पैकेट में संदिग्ध बीज बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि शुरुआत में बीज को असली बताया गया, लेकिन बाद में पैकेट खोलने और जांचने पर बीज को लेकर संदेह पैदा हुआ।

• कृषि विभाग से जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि यदि समय रहते मामले की जांच नहीं कराई गई तो बड़ी संख्या में किसानों को धान की खेती में आर्थिक, शारीरिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बीजों की जांच कृषि विभाग की टीम से कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही बाजार में बिक रहे अन्य संदिग्ध बीजों की भी जांच कराने की मांग उठाई गई है ताकि किसान किसी प्रकार की ठगी का शिकार न हों। मामले को लेकर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





Top