रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलिनमार में 58 वर्षीय रामपति गौड़ पत्नी सूरज लाल गौड़, निवासी सिंदूर टोला तेलजर थाना बभनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया कि एक अज्ञात संविदाकार उन्हें काम कराने के बहाने अपने साथ ले गया था और बाद में कोलिनमार स्थित बाबूराम बैगा के घर छोड़कर चला गया। बताया गया कि महिला कई दिनों से कुछ खा-पी नहीं रही थीं।
• हालत बिगड़ने पर हुई मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
गृहस्वामियों के अनुसार सुबह देखा गया कि महिला कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही थीं, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।