Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक, शांति और सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

चोपन(सोनभद्र)। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों को आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व में विघ्न डालने या उन्माद फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कुल 70 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है और सभी संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखी जाएगी।

• डीजे संचालन और ध्वनि सीमा पर सख्ती

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में संचालित 20 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर 75 डेसीबल की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी तथा रात्रि में निर्धारित समय के बाद संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जिन्हें रंग खेलने से परहेज है, वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि होली भाईचारे का पर्व है और किसी भी अराजकता से सख्ती से निपटा जाएगा।





Top