Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• लखनऊ में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को समाज के निचले स्तर तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का दिया गया संदेश

बीजपुर(सोनभद्र)। जायसवाल समाज कल्याण सेवा संस्था की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक रविवार को लखनऊ स्थित एसएस ग्रांड्योर होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितू गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित बैठक का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा जायसवाल ने किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

• जिलेवार संपर्क बढ़ाकर समाज को जोड़ने पर दिया गया जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को जिलेवार दौरा कर अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोड़ने का निर्देश दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष विनय जायसवाल ने जिलाध्यक्षों की समीक्षा करते हुए संगठन की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। बैठक में सुभाषचंद्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, ध्रुव प्रसाद जायसवाल, संजय जायसवाल, मुन्नालाल जायसवाल, मोना जायसवाल, रीना गुप्ता, रागिनी जायसवाल, सुमन जायसवाल, मंजू जायसवाल, ब्रिजेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, कमल वालिया, धर्मेंद्र जायसवाल और गुड्डू जायसवाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top