Breaking News
प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, 24 घंटे में खुलासा     |     मंगल कामना के साथ मनसा देवी मंदिर में बहन ने भाई को बांधी रक्षासूत्र     |     उड़ीसा से बलिया ले जाया जा रहा था 36.500 किलो अवैध गांजा, स्कॉर्पियो समेत चार तस्कर गिरफ्तार     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• पत्नी और प्रेमी समेत चार गिरफ्तार, हत्या के बाद शव को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना पुलिस ने संदिग्ध सड़क दुर्घटना के रूप में सामने आई हत्या की घटना का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक रमाशंकर मिश्रा एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत थे और 23 अगस्त को उनका शव बीना स्टेडियम/जमशीला के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था।

पत्नी और प्रेमी ने गला दबाकर व सिर पटककर की हत्या, शव को सड़क पर ले जाकर रचा हादसे का खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रियंका मिश्रा और विकास चौहान के बीच प्रेम-प्रसंग था। 22 अगस्त की रात रमाशंकर मिश्रा ने दोनों को घर पर देख लिया, जिसके बाद विवाद हुआ। आरोप है कि प्रियंका और विकास ने रमाशंकर का गला दबाया तथा पत्थर के फर्श पर सिर पटककर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद विकास चौहान ने अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता की मदद से शव को चादर व गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर वाहन से चोट पहुंचाई और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 162/2026, धारा 103(2)/238 बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास चौहान, प्रियंका मिश्रा, अनुराग सिंह उर्फ बादल और सोनू गुप्ता शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस टीम ने की।





Top