Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर के पास गश्त के दौरान दो वांछित वारंटी गिरफ्तार, कई मामलों में थी तलाश

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर पुलिस ने सोमवार की अलसुबह गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सिरसोती गांव के पास मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिले दोनों युवकों से पूछताछ की गई, जिन्होंने अपनी पहचान प्रदीप जायसवाल निवासी बैढ़न, सिंगरौली और श्रीदेव साकेत उर्फ देवा निवासी बैढ़न, सिंगरौली के रूप में बताई। पुलिस का दावा है कि दोनों विभिन्न मामलों में वांछित थे और लंबे समय से उनकी तलाश की जा रही थी। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

• कई आपराधिक मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर बीजपुर थाना क्षेत्र में लूट, छीना-झपटी और जालसाजी समेत विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2020 में भी दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए थे तथा वर्ष 2021 में उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस का दावा है कि दोनों का संबंध आईएस गैंग से रहा है और वे अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, दीनानाथ राम, कांस्टेबल चंदन यादव, निखिल उपाध्याय और साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।





Top