Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• भोगांव-पचेवरा मार्ग पर मिट्टी कार्य शुरू, ग्रामीणों में खुशी

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र के प्रयास से भोगांव-पचेवरा मार्ग निर्माण में आ रही बाधा दूर कर दी गई। काश्तकारी एवं चकरोड की सीमा विवाद के चलते मार्ग पर मिट्टी का कार्य रुका हुआ था, जिसे प्रशासनिक पहल के बाद पुनः शुरू कराया गया।

• प्रशासनिक टीम और किसानों की सहमति से सुलझा विवाद

एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस बल, लोक निर्माण विभाग (PWD), लेखपाल तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में किसानों से वार्ता कर सहमति बनवाई। विवाद सुलझने के बाद PWD ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया। इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई और लोगों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।





Top