Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेन्गुआर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब रात लगभग 10:30 बजे स्कूटी से आए दो अराजक तत्वों पर होलिका और एक किसान के करीब 10 बीघा जमीन में रखे धान के पुआल में आग लगाने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि आग लगाने के बाद दोनों मौके पर ही खड़े रहे। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दोनों भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर उनकी पहचान की और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों ने गांव में होलिका और किसान के पुआल में आग लगा दी। ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही नगर क्षेत्र से कुछ लोग गांव के आसपास नशे के लिए पहुंचते हैं और इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी पुलिस को जानकारी दी गई थी, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से इस तरह की घटनाएं दोहराई जा रही हैं। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।





Top