Breaking News
प्रसूता की मौत मामले में बड़ा खुलासा, 10 हजार की इनामिया स्टाफ नर्स समेत दो गिरफ्तार     |     पिता की हत्या का आरोप बेटे पर, पुलिस जांच में खुली रिश्तों के विवाद की परतें     |     58 लाख का नशा, पुलिस पर फायरिंग और फिर एनकाउंटर... सोनभद्र में तस्कर दबोचा गया     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने पात्र युवाओं से अधिकाधिक आवेदन करने की अपील की

सोनभद्र। अग्निवीर भर्ती रैली 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक खुले हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 17 वर्ष 6 माह से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) के लिए 10वीं/मैट्रिक न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों (प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अनिवार्य) के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें चालक पद के लिए वरीयता दी जाएगी।

• तकनीकी पदों के लिए इंटरमीडिएट अनिवार्य, युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील

अग्निवीर (तकनीकी) पद हेतु 10+2/इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय (भौतिकी, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी) में न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। जिलाधिकारी ने जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे देश सेवा के इस गौरवशाली अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और सेना में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।





Top