Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सड़क किनारे गाय बांधते समय हादसा, जिला अस्पताल किया गया रेफर

सोनभद्र। घोरावल ब्लॉक के धनावल गांव में पन्ना मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार धनावल निवासी तनग सड़क किनारे अपनी गाय को खूंटे से बांध रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बाइक सवार को बाइक सहित पकड़कर पीआरबी पुलिस के हवाले कर दिया।

परिजनों की मदद से घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घोरावल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





Top