Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के रामगढ़ बाजार में कुछ दिन पूर्व मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मंगरू की हत्या के मामले का पन्नूगंज पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। करवनिया नहर मझिगाईं पुलिया के पास से अभियुक्त विकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर जैकेट, पैंट, जूता व घटना में प्रयुक्त शीशा बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पूर्व में भी चोरी की घटनाएं कर चुका है। घटना के दिन उसने रामगढ़ बाजार में मृतक को भीख में मिले पैसे गिनते देखा था और चोरी की नीयत से रात में वहां पहुंचा। सोते समय जेब से पैसे निकालने के प्रयास में विरोध होने पर उसने वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। 





Top