Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• केवटान टोला प्राथमिक विद्यालय के पास मानक के विपरीत निर्माण का दावा, जांच की मांग

सोनभद्र(दुद्धी)। विकासखंड दुद्धी के डुमरडीहा ग्राम पंचायत अंतर्गत लकड़ा बांध किनारे स्थित केवटान टोला में प्राथमिक विद्यालय से मिश्री के घर तक क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जा रहे सीसी रोड निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। सदाब, समीम, सोनू, फैसल, शंकर, रहमान, राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि बिना समुचित समतलीकरण के मिट्टी भरकर कार्य किया गया तथा आवश्यक सामग्री का समुचित उपयोग नहीं किया गया, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जल्दबाजी में कार्य कराए जाने से भविष्य में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है और इसकी उच्चस्तरीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को स्थायी लाभ मिल सके।





Top