Breaking News
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई     |     20 दिन की गुमशुदगी के बाद जंगल में मिला महिला का कंकाल, कई सवालों ने बढ़ाई रहस्य की परतें     |     अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, प्रशासन ने अस्पताल किया सील     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

करमघट्टी ग्राम पंचायत का मामला, 22 लाख की लागत से बना भवन अधूरा होने का दावा

बभनी(सोनभद्र)। विकास खंड बभनी अंतर्गत करमघट्टी ग्राम पंचायत में वर्ष 2022 में लगभग 22 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही अभिलेखों में इसे पूर्ण दर्शा दिया गया। आरोप है कि भवन का शौचालय अब तक अधूरा है और कई सुविधाएं धरातल पर दिखाई नहीं देतीं।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन में आधुनिक सुविधाओं—कार्यालय कक्ष, बैठक हाल, कंप्यूटर, वाई-फाई, सोलर लाइट, सार्वजनिक शौचालय आदि—का प्रावधान है, लेकिन अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रमाण पत्रों व अन्य सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।


Blog single photo


मामले को लेकर जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कहा है कि यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।




Top