Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• सरकार पर किसान और गरीब विरोधी नीतियां अपनाने व देश की संप्रभुता से समझौता करने का आरोप

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर सरकार पर भारत की अस्मिता गिरवी रखने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान विरोधी और गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के जरिए देश की संप्रभुता को खतरे में डाला जा रहा है। पार्टी नेताओं ने इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग करते हुए कहा कि संबंधित मंत्रियों को सदन में स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने मौजूदा परिस्थितियों की तुलना औपनिवेशिक काल से करते हुए आरोप लगाया कि आजादी के 78 वर्ष बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से अमेरिका भारत को फिर से गुलाम बनाने की कोशिश कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि ‘सिंदूर ऑपरेशन’ हो या व्यापारिक समझौते, आखिर भारत सरकार अमेरिका के आगे क्यों झुक रही है। पार्टी का कहना है कि कोई भी अंतरराष्ट्रीय समझौता विपक्ष की सहमति और पारदर्शिता के बिना नहीं होना चाहिए।





Top