शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कला संस्कृति एवं नवाचार महोत्सव का समापन डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। दो दिवसीय महोत्सव में जनपद के सभी विकासखंडों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं तथा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निपुण भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों, प्रशिक्षुओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भाषा एवं गणित को सरलता से समझाने के लिए विभिन्न प्रकार के टी.एल.एम. का प्रदर्शन किया गया।
कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति प्रदर्शनी के माध्यम से कठिन विषयों को रुचिकर बनाने तथा रचनात्मक एवं तार्किक सोच के विकास हेतु विविध पेंटिंग और नवाचार प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता जयेंद्र शंकर मिश्र एवं शंकर सिंह द्वारा दायित्वों का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्या, अवधेश कुमार सिंह, राजेश मौर्या, मनोज कुमार सिंह, सौरभ सिंह, हीरालाल प्रजापति, नीरज शर्मा, जिज्ञासा यादव, हरिवंश सिंह सहित अन्य प्रवक्ता उपस्थित रहे।