Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी परिसर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

सोनभद्र(बीजपुर)। रिहंदनगर स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने रिहंदेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की, जिससे मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओ एंड एम) पी.के. नायक की उपस्थिति में उपमहाप्रबंधक जी.सी. साहू सपत्नीक यजमान की भूमिका में रहे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, आर.एन. वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, ओ.पी. कुशवाहा, संजय कुमार, हरिओम मिश्रा, रामानंद यादव, श्रीकृष्ण भगवान पाठक, रिंकेश उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तों ने सामूहिक आरती में भाग लिया। संगीतमय रामचरितमानस का अखंड पाठ भी प्रारंभ किया गया, जिसका समापन 16 फरवरी को प्रातः निर्धारित समय पर होगा।


Blog single photo


इसके उपरांत ओबरा से पधारे शंकर सोनी के संचालन में देवाधिदेव महादेव व माता पार्वती की भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु नाचते-गाते पूरे एनटीपीसी परिसर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर द्वार पहुंचे। जगह-जगह मिष्ठान वितरण कर बारात का स्वागत किया गया तथा माताओं-बहनों ने आरती उतारी। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी अनंत मोहन, अनिल त्रिपाठी, प्रवीण कुमार, अमित शाह सहित अन्य पदाधिकारी व पत्रकार मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडे पुलिस बल के साथ तैनात रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Blog single photo

.

Blog single photo

.




Top