Breaking News
दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की जान गई     |     होली पर 4 मार्च तक शराब की दुकानें रहेंगी बंद, डीएम का सख्त आदेश     |     एसडीएम सदर के प्रयास से चकरोड विवाद का निस्तारण     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• महाशिवरात्रि पर संगीतमय आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता

सोनभद्र(बीजपुर)। एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसका समापन साढ़े बारह बजे संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में सिंगरौली से आए विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। मानस पाठ की पूर्णाहुति के उपरांत परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महाप्रबंधक (ओएंडएम) पी के नायक तथा धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ ने विधिवत आरती की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा सहित जी सी साहू, निशांत कमल, राकेश राय, एस एन पाठक, प्रमोद द्विवेदी, आर एन वर्मा, ओ पी कुशवाहा, संजय कुमार, टी डी तिवारी, अवनीश पांडे, अमित साह, रूद्र देव दुबे, रामजी द्विवेदी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इसके पश्चात मंदिर के हवन कुंड में विशाल हवन का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी सहित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


Blog single photo


कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति द्वारा उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें रामानंद यादव, रंजय सिंह, कृष्ण भगवान पाठक, विकास दुबे, मुकेश त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय दुबे और रिंकेश उपाध्याय ने सक्रिय भूमिका निभाई। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करें। अंत में बोल-बम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो उठा।




Top