Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र(घोरावल)। दी घोरावल बार एसोसिएशन घोरावल सोनभद्र की बैठक पूर्व सूचना के अनुसार अध्यक्ष गोपाल सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए कार्यकाल के लिए चुनाव कराने हेतु एल्डर कमेटी का गठन किया गया। साथ ही शिवजतन विश्वकर्मा एडवोकेट, कन्हैया प्रसाद दुबे एडवोकेट एवं आलोक कुमार सिंह एडवोकेट को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नामांकन 27 फरवरी से 5 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि नामांकन पत्रों की वापसी 7 मार्च को दोपहर 12:00 बजे तक होगी। आवश्यकता पड़ने पर 9 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा अपराह्न 3:00 बजे से मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

बैठक में प्रयाग दास एडवोकेट, अरविंद कुमार सिंह एडवोकेट, शिवजतन विश्वकर्मा एडवोकेट, पारसनाथ दुबे एडवोकेट, महेश कुमार यादव एडवोकेट, आलोक कुमार सिंह एडवोकेट व फखरे आलम एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बार के महामंत्री पारसनाथ दुबे एडवोकेट द्वारा दी गई।





Top