यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
सोनभद्र(चोपन)। पारिवारिक विवाद के चलते बीच बाजार परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहम गए। पत्थरबाजी के बीच राहगीर बाल-बाल बचे। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
घायलों का कराया गया इलाज
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ घायल सदस्य स्वयं नजदीकी सीएचसी चोपन पहुंचे, जबकि अन्य को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है और सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।