Breaking News
यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन हाई स्कूल में 20, इंटर में 358 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित     |     अग्निवीर भर्ती रैली 2026: सोनभद्र के युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका     |     झूला झूलते समय 8 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• युवक ने लगाया 30 हजार रुपये लेकर दूसरे का नाम चढ़ाने का आरोप

सोनभद्र। जनपद में ड्राइविंग लाइसेंस में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम रैठा, पोस्ट ककरी निवासी आशीष यादव ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में बने उनके लाइसेंस नंबर पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज दिखाया जा रहा है। उनका कहना है कि लाइसेंस पर मो० राशिद पुत्र मुमताज अहमद, निवासी कोरौली, का नाम एवं अन्य विवरण प्रदर्शित हो रहा है, जो पूरी तरह गलत है। युवक ने एआरटीओ विभाग में 16 दिन से दौड़ाए जाने का भी आरोप लगाया।


Blog single photo


पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने डीएल पर दर्ज व्यक्ति से फोन पर बात की तो उसने बताया कि 30 हजार रुपये लेकर उसका नाम उक्त लाइसेंस पर चढ़ाया गया है। प्रार्थी ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर लाइसेंस विवरण को तत्काल सही कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




Top