Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

सोनभद्र(पन्नूगंज)। थाना पन्नूगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 142/2025 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 87 बीएनएस की बढ़ोत्तरी पाई गई। 25.02.2026 को मिली सूचना पर पुलिस टीम ने पटना तिराहा बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अभिषेक कुमार निवासी करौदिया, थाना रामपुर बरकोनिया को गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया। गिरफ्तारी सुबह करीब 06.35 बजे की गई।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से चेन्नई लेकर गया था। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर वह उसे वापस ला रहा था, तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।





Top