Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  अजीत सिंह संवाददाता

• अमरेंद्र के ऑलराउंड प्रदर्शन से लखनऊ की शानदार जीत, मुगलसराय टूर्नामेंट से बाहर

ओबरा(सोनभद्र)। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित 23वें सोनांचल कप के चौथे दिन लखनऊ और मुगलसराय रेलवे के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय रेलवे की टीम 24.1 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई। योगेश राणा ने 45 गेंदों पर 49 रन तथा सिद्धांत पाठक ने 23 गेंदों पर 28 रन बनाए। लखनऊ की ओर से अमरेंद्र तिवारी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट और आकाश यादव ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ ने 24.1 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। अमित गुप्ता ने 51 गेंदों पर 48 रन और मुरारी ने 30 गेंदों पर 33 रन का योगदान दिया।

• मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कल होगा बड़ा मुकाबला

मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता (सिविल) ई. सदानंद यादव उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। लखनऊ के ऑलराउंडर अमरेंद्र तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाइन स्टार ओबरा के वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के निर्णायक रोशन सिंह और सूर्यप्रकाश चौरसिया रहे, जबकि कमेंट्री संकट मोचन झा और राजू यादव ने की। आयोजन में आयोजन सचिव संकट मोचन झा, उपाध्यक्ष राजू यादव, ई. शेषनाथ यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में सोनपुर रेलवे (बिहार) और एनआर रेलवे (वाराणसी) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसे टूर्नामेंट का सबसे प्रतीक्षित मैच माना जा रहा है।





Top