Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। 26 फरवरी को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन निर्धारित है। वह पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर उतरेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट भवन में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण करेंगी तथा वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारंभ करेंगी। आगे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक भी प्रस्तावित है।

इसके उपरांत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी और एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी परिवारों को पट्टा वितरण, आंगनबाड़ी किट प्रदान करने के साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।





Top