Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

सोनभद्र(विंढमगंज)। थाना क्षेत्र के धुमा गांव में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में मां शबरी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस समारोह में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश भुइयां ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बसपा विधानसभा प्रभारी दुद्धी संजय गोंड, उपाध्यक्ष सेकरार अहमद तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड के पलामू लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइयां और भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रभात भुइयां ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया।

वक्ताओं ने मां शबरी के जीवन को समर्पण, आस्था और सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। संजय गोंड ने कहा कि सच्ची भक्ति और निष्कलंक आचरण से ही समाज में सम्मान मिलता है। वहीं ममता भुइयां ने बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। समारोह में भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। पप्पू भुइयां, सुभाष भारती, रामनाथ भुइयां सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जबकि संचालन संतोष भुइयां ने किया और अंत में आयोजकों ने सभी का आभार जताया।





Top