Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

सोनभद्र(बभनी)। जनपद के अंतिम छोर पर स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इकदिरी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि 31 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में तेज ध्वनि में अशोभनीय भोजपुरी गीत बजाए गए, जिन पर छात्र-छात्राएं मंच पर नृत्य करते नजर आए। गांव के ही एक युवक द्वारा बनाया गया वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। जिस स्थान को अनुशासन और संस्कार का केंद्र माना जाता है, वहां इस प्रकार की प्रस्तुति को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और सामाजिक संगठनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। उनका कहना है कि विद्यालय केवल पाठ्य ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों की शिक्षा का भी आधार होता है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में लाया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन स्तर पर रिपोर्ट तलब किए जाने की चर्चा है और शिक्षा विभाग की भूमिका पर निगाहें टिकी हैं।





Top