Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• वर्षों से सफाई न होने का आरोप, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से त्वरित कार्रवाई की उठाई मांग

कोन(सोनभद्र)। नवसृजित विकास खंड कोन की ग्राम पंचायत मिश्री में पासवान बस्ती की ओर जाने वाली करीब 300 मीटर लंबी नाली की नियमित सफाई नहीं होने से हालात बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई कार्य न होने के कारण नाली में कचरा व गाद जमा है, जिससे गंदा पानी बाहर निकलकर सड़क पर फैल रहा है। इससे आने-जाने में दिक्कत के साथ-साथ दुर्गंध और बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है।


Blog single photo


• जनसुनवाई में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं, एडीओ पंचायत ने जांच का दिया आश्वासन

ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। नाली का पानी मुख्य मार्ग पर बहने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में एडीओ पंचायत ने कहा कि यदि ऐसी समस्या है तो मौके की जानकारी लेकर आवश्यक सफाई कार्य कराया जाएगा। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।




Top