Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• 28 फरवरी तक ओटीएस पंजीकरण पर बकाया में पूरी छूट का प्रावधान

बभनी(सोनभद्र)। बिजली बिल राहत योजना के तीसरे चरण का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं के पास अब केवल दो दिन का समय बचा है। बभनी उपकेंद्र के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी तक ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने और निर्धारित बकाया जमा करने वाले उपभोक्ताओं को नियमानुसार पूरी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करना है।

• बभनी–म्योरपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से समय पर पंजीकरण की अपील

अवर अभियंता ने बभनी व म्योरपुर क्षेत्र के सभी कनेक्शन धारकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर योजना में पंजीकरण कराकर बिल में छूट का लाभ उठाएं। योजना के तहत विद्युत बिल व बिजली चोरी से जुड़े मामलों में राजस्व निर्धारण पर भी राहत का प्रावधान है। उन्होंने बिजली कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें पंजीकरण में सहयोग दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पंजीकरण के बाद बकाया राशि समय से जमा न करने पर योजना का लाभ नहीं मिल





Top