Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र के बघाडू–नौडीहा मार्ग पर स्थित कल्पना विद्यालय के समीप एक कार पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। वाहन में सवार अमवार निवासी प्रेम गुप्ता घायल हो गए, जबकि कार चला रहे उनके पुत्र संतोष गुप्ता सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए जुट गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में यह भी चर्चा रही कि महंगी गाड़ी होने के बावजूद एयरबैग नहीं खुला, जिससे लोगों में हैरानी है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।





Top