Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बाल-बाल बचे चालक, मामूली चोटें

बभनी(सोनभद्र)। बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर नधिरा मोड़ के समीप शुक्रवार को पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन पलट गए। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में पिकअप चालक 35 वर्षीय नंद किशोर पुत्र स्व. लालजी सिंह निवासी बीडर तथा ट्रक चालक 40 वर्षीय ताहिर निवासी राजस्थान को मामूली चोटें आईं। बताया गया कि पिकअप दुद्धी से अंबिकापुर सब्जी लेने जा रही थी, जबकि ट्रक उड़ीसा से राजस्थान तार लेकर जा रही थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस, यातायात कराया बहाल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीआरपी टीम पहुंची और आवागमन बहाल कराने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि दुर्घटना में दोनों चालक सुरक्षित हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





Top