Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• मिड-डे मील में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग

कोन(सोनभद्र)। शिक्षा क्षेत्र कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमा (रगरम) में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति और मिड-डे मील में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक कभी-कभी ही आते हैं, जिससे तीन कक्षाओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने भी बच्चों से पूछताछ की, जिसमें समय पर शिक्षक के न आने की बात सामने आई। आरोप है कि आदिवासी व पहाड़ी क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

जांच का आश्वासन, वैकल्पिक व्यवस्था की गई

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को नियमित भोजन नहीं मिल रहा है और निर्धारित दिनों में दूध व अन्य खाद्य सामग्री का वितरण भी नहीं हो रहा। उन्होंने जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी कोन ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य विद्यालय से शिक्षक को संचालन के लिए भेजा गया है।





Top