Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मुख्य महाप्रबंधक पदभार ग्रहण, जेई संगठन ने किया स्वागत

अनपरा(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की प्रतिष्ठित अनपरा तापीय परियोजना में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वरिष्ठ अभियंता इंजी. अजय कुमार ने परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही परियोजना परिसर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर जेई संगठन के प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कर्मचारी हित और उत्पादन बढ़ाने पर जोर

स्वागत कार्यक्रम में आवेश यादव (परियोजना सचिव), विष्णु देव झा (संगठन सचिव), आशिष वर्मा (वित्त सचिव), अमित मौर्य (लेखा निरीक्षक), अजहरुद्दीन (प्रचार सचिव) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इंजी. अजय कुमार के कुशल नेतृत्व और तकनीकी अनुभव से परियोजना में बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे, कर्मचारी कल्याण योजनाओं को गति मिलेगी और आंतरिक व्यवस्थाएं और सुदृढ़ होंगी। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में परियोजना प्रदेश की बिजली आपूर्ति में और प्रभावी योगदान देगी।





Top