Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• पुलिस की दबिश में 10 लीटर अवैध शराब बरामद

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में पुलिस भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डोडहर मोड़ की ओर एक व्यक्ति डिब्बों में कुछ संदिग्ध सामान लेकर जा रहा था। पुलिस को देखते ही वह पकडंडी के रास्ते किनारे होने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बुद्धिराम पुत्र रामलखन निवासी डोडहर के रूप में हुई, जिसके पास से जारकिन में लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

• मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार डोडहर ग्राम पंचायत के बेलहवा तिराहा के पास से शुक्रवार की अपराह्न बुद्धिराम को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि वह अवैध कच्ची शराब बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलाकांत पाण्डेय तथा हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी





Top