Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• व्यापार संगठन व धर्मगुरुओं ने सुरक्षा, ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था मजबूत करने का रखा प्रस्ताव

सोनभद्र। त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार संगठन, धर्मगुरु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल व पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव रखा। साथ ही बैक डोर से शराब बिक्री पर रोक, एंबुलेंस व डॉक्टरों को अलर्ट रखने और होलिका दहन स्थलों पर बिजली तारों की सुरक्षा जांच कराने की बात कही।

• ट्रैफिक प्लान, अस्थाई पार्किंग और स्वच्छता अभियान पर जोर

बैठक में त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान व अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने, विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कूड़ा उठान की अतिरिक्त व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। छुट्टा पशुओं और आक्रामक कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने, अराजक तत्वों पर नजर रखने और बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। व्यापारियों से सीसीटीवी दुरुस्त रखने की अपील करते हुए शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





Top