राजेश तिवारी की रिपोर्ट
कोन(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 25 फरवरी को कथित रूप से दो युवकों द्वारा नाबालिग को घर छोड़ने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठाया गया और बरवाखाड़ गांव के जंगल की ओर ले जाने का आरोप है। वहां अश्लील हरकत करने और जबरन कपड़े खींचने के प्रयास का आरोप लगाया गया। मामले में चाँचीकला निवासी श्यामविहारी चौहान की तहरीर पर संबंधित धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
• पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत जांच के बाद नामजद आरोपित मुस्तफा रजा (26) पुत्र करार हुसैन एवं सईदा हुसैन (18) पुत्र वाजुद्दीन निवासी देवाटन, थाना कोन को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।