मनीष कुमार संवाददाता
सोनभद्र। जनपद के किलर रोड का नाम से कुख्यात हाईवे ने एक और जिंदगी लील ली। मिटीहिनिया निवासी आशुतोष त्रिपाठी (46) अपनी पत्नी खुशबू त्रिपाठी (33) के साथ मोटरसाइकिल से रेणुकूट की ओर से हाथीनाला की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि हाथीनाला से करीब दो किलोमीटर पहले पीछे से आ रही डीसीएम ने बाइक की डिक्की में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू त्रिपाठी सड़क पर गिर गईं, जबकि आशुतोष त्रिपाठी कच्चे हिस्से में जा गिरे और सुरक्षित बच गए।
• शव पोस्टमार्टम को भेजा गया, वाहन चालक हिरासत में
हादसे में खुशबू त्रिपाठी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए दूधी मोर्चरी भेज दिया गया। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया गया है। प्रशासन के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।