Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• अवैध निर्माण, बिक्री और तस्करी रोकने को विशेष प्रवर्तन अभियान तेज

सोनभद्र। होली के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार साव (क्षेत्र-1) ने ओबरा और रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों तथा थोक अनुज्ञापन का आकस्मिक निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। बिल्ली वीआईपी रोड ओबरा, ओबरा-चोपन रोड मिशन साइड, पन्नूगंज रोड रॉबर्ट्सगंज सहित कई दुकानों की गहन जांच की गई।

• कर्मा क्षेत्र में भी जांच, विक्रेताओं को सख्त निर्देश

इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अमित कुमार (क्षेत्र-3) ने कर्मा क्षेत्र के धौरहरा कर्मचट्टी, पगिया रोड, इमलीपुर और ढुठेर नहर स्थित दुकानों का औचक निरीक्षण कर स्टॉक का मिलान किया। विक्रेताओं को नियमानुसार मदिरा बिक्री के कड़े निर्देश दिए गए। अभियान में आबकारी सिपाही धर्मेंद्र सिंह, विपिन कुमार यादव और शशि प्रकाश सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।





Top