Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• तड़के भरूहा माइनर के पास हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

करमा(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के भरूहा माइनर के समीप रेलवे लाइन पर तड़के करीब 3:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चुनार से चोपन की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिलते ही करमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

• जीआरपी को सूचना, कारणों की जांच जारी

मृतक की पहचान राजगढ़(मिर्जापुर) थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी छोटेलाल पुत्र कल्लू उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने जीआरपी और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह ट्रेन की चपेट में कैसे आए, मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के आने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।





Top