Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• हुटर की गूंज से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

विंढमगंज(सोनभद्र)। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार और रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम करीब 5 बजे पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल कस्बा क्षेत्र, बसस्टैंड और प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करता नजर आया। प्रशासनिक वाहनों के हुटर की आवाज से बाजार में मौजूद लोगों में हलचल देखी गई और कई वाहन चालक सतर्क हो गए।

• तीन सवारी और नाबालिग ड्राइविंग पर सख्त रुख

प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधि में लिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तेज रफ्तार, तीन सवारी और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने पर चालान की चेतावनी दी गई है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे नाबालिगों को वाहन न दें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Top