Breaking News
थाना समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, मौके पर निस्तारण के दावे     |     अवैध स्कूलों पर चला शिक्षा विभाग का डंडा, मचा हड़कंप     |     बिजली विभाग पर बड़ा सवाल, प्री-पेड मीटर से जनता परेशान     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• आपसी विवाद और तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने किया चालान

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्राम सभाओं में हुए विवाद के बाद स्थानीय पुलिस ने कुल छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में धारा 170, 126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार गांवों में आपसी कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था, जिसे देखते हुए एहतियातन कदम उठाया गया।

• कहासुनी बढ़ने पर थाने पहुंचे दोनों पक्ष

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के मुताबिक सुनील कुमार पुत्र शिव दयाल, साई राव तथा प्रमोद कुमार गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ने और मारपीट की स्थिति बनने का आरोप है। मामला शांत न होने पर पक्ष थाने पहुंचे, जहां स्थिति को देखते हुए शांतिभंग की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में उमेश कुमार पुत्र राम कृपाल निवासी बीयार, अलेश कुमार पुत्र राम लल्लू निवासी जरहा और मुकेश भगत पुत्र स्व. विजय भगत निवासी बिहार चम्पारड के खिलाफ भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में चालान किया गया।





Top