Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• तेज गति से आई एसयूवी की टक्कर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक-सवार पर लापरवाही का आरोप

ओबरा(सोनभद्र)। गैस गोदाम इलाके में करनश होटल के पास एक तेज रफ्तार एसयूवी द्वारा बाइक में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर लगते ही बाइक सवार ने खुद को बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन बाइक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी अधिक थी और टक्कर के बाद बाइक कार के पिछले हिस्से में फंस गई।

• हादसे के बाद कार सवारों के मौके से चले जाने की चर्चा

घटना के तुरंत बाद कार में मौजूद युवक और युवती के वहां से चले जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रफ्तार के कारण रिहायशी इलाके में खतरा बढ़ रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और एसयूवी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top