Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• नशे में वाहन चलाने का आरोप, घायल का सीएचसी में इलाज जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार पुनर्वास कॉलोनी मोड़ पर दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार और नशे में धुत बताए जा रहे बाइक सवार की टक्कर से संजय कुमार (32) पुत्र सोमारू निवासी अमवार घायल हो गए। आरोप है कि विपरीत दिशा से आ रहे युवक ने मोड़ पर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे संजय के दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के समय वह पुनर्वास कॉलोनी से अपने घर की ओर जा रहे थे।

• महुआ शराब के लहन के साथ जा रहा था युवक, परिजनों ने बाइक पकड़ी

परिजनों के अनुसार टक्कर मारने वाला युवक प्रमोद पुत्र रामविचार निवासी बघाडू अपनी बाइक पर महुआ शराब बनाने के लिए लहन लादे अमवार बाजार से लौट रहा था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है और पैर की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों ने आरोपित युवक की बाइक पकड़ ली है। होली के दौरान नशे में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।





Top