Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर मिला इलाज

राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। सदर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार पुलिस चौकी के पास मंगलवार को बुलेट और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला।

• शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हादसे के कारणों की जांच शुरू

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने बिना देरी किए घायलों को अपनी सरकारी गाड़ी से लोढ़ी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार शुरू हुआ। नागरिकों ने चौकी प्रभारी की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की वजहों की जांच की जा रही है।





Top