Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सिर में गंभीर चोट और हाथ फैक्चर, निजी साधन से अस्पताल पहुंचाए गए

दुद्धी(सोनभद्र)। शाम साढ़े 7 बजे विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। एक बाइक पर सवार मोनू (19) पुत्र विजय निवासी कस्बा वार्ड नंबर 2 दुद्धी के सिर में गंभीर चोट आई है और दाहिना हाथ फ्रैक्चर बताया जा रहा है। उसके साथ बैठे जितेंद्र (19) पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 4 भी घायल हुए हैं।

• किशोर समेत अन्य को भी आई चोटें, हालत पर नजर

दूसरी बाइक पर सवार नवीन सिंह (40) पुत्र स्व. पंजाबी सिंह निवासी वार्ड नंबर 2, जो दुद्धी की ओर आ रहे थे, उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उनके साथ मौजूद श्रीयांश (14) पुत्र नवीन सिंह भी घायल हुआ है। सभी घायलों को निजी साधन से उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।





Top